आइए एक कहानी से शुरू करते हैं। मन लीजिए रात के 11 बज रहे हैं। आप अपने दोस्त को एक ज़रूरी मैसेज भेजने की कोशिश पे कोशिश किए जा रहे हैं। आपने WhatsApp ओपन किया, मैसेज टाइप किया, सेंड का बटन दबाया लेकिन इसी समय आपका फोन फ्रिज हो गया। मैसेज भेजना बेहद जरूरी है, […]
आइए एक कहानी से शुरू करते हैं। मन लीजिए रात के 11 बज रहे हैं। आप अपने दोस्त को एक ज़रूरी मैसेज भेजने की कोशिश पे कोशिश किए जा रहे हैं। आपने WhatsApp ओपन किया, मैसेज टाइप किया, सेंड का बटन दबाया लेकिन इसी समय आपका फोन फ्रिज हो गया। मैसेज भेजना बेहद जरूरी है, आप एक एमर्जेंसी में फंसे हैं, लेकिन बहुत सी कोशिशों के बाद भी आपका काम नहीं हो रहा है, फोन रुक चुका है, कुछ किया नहीं जा सकता है। ऐसे में आपको गुस्सा आता है, आप बार बार बटन दबाते हैं लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। आखिरकार फोन रीस्टार्ट करने की नौबत आती है, आप ऐसा करते हैं और फोन फिर से काम करने लग जाता है। Survey Thank you for completing the survey! क्या आप इस कहानी से रीलेट कर पा रहे हैं? अगर आप भी इसी तरह की किसी स्थिति में फंसे हैं तो यह जान लें कि आप अकेलें नहीं हैं। हज़ारों लोग रोज़ इस समस्या से परेशान रहते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर फोन हैंग क्यों होता है? कारण अगर देखें जाएँ तो हो सकता है कि आपका फोन पुराना हो गया हो? इसके अलावा कोई अन्य वजह भी हो सकती है। असल में, फोन हैंग होने के पीछे कुछ ऐसे कारण होते हैं जो बिल्कुल सामने होते हैं लेकिन इसके बाद भी हम इन्हें देख नहीं पाते हैं। मैंने ऐसा पाया है कि किसी भी फोन के हैंग होने के पीछे लगभग लगभग 5 कारण हो सकते हैं। आज इन्हें ही हम समझने वाले हैं और यह जानने वाले हैं कि इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है, और फोन को सही प्रकार से काम में लिया जा सकता है। पहला कारण: स्टॉरिज भर जाना अगर आपका फोन बार बार हैंग कर रहा है तो मान लीजिए कि इसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। असल में, स्टॉरिज फुल है और फोन को सही प्रकार से काम करने के लिए जगह ही नहीं मिल रही है। अब इस स्थिति में अपने आपको रखकर सोचिए कि आप अगर अपने पेट को हद से ज्यादा भर लेते हैं तो क्या होता है। ऐसा ही फोन के साथ भी होता है। जब भी फोन में स्टोरेज कम बचती है, तो वो Apps के Temporary Files, Cache और नया Data कहीं रखने में असमर्थ हो जाता है। इसका नतीजा यही होता है कि फोन अटकने लगता है और हैंग हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए क्या किया जाए? अगर आप चाहते हैं कि इस समस्या के कारण हैंग हो रहे फोन को कैसे ठीक किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं। इसके लिए सबसे पहले फोन की Settings में जाएँ, Storage ऑप्शन पर जाकर इसे चेक करें। अगर 90% से ज़्यादा भरी है तो फालतू Photos, Videos और Apps डिलीट कर दें। अगर ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो फोन के पूरे डेटा को क्लाउड में शिफ्ट कर दें। फोन फिर से सही से काम करना शुरू कर देगा। दूसरा कारण: बैकग्राउंड में चल रहे हैं Apps इसे आप फोन की ओर से हमें दिया जा रहा सबसे बड़ा धोखा कह सकते हैं। आप सोचते हैं कि आपने App बंद कर दिया तो यह बंद हो गया होगा, लेकिन हकीकत में यह ऐप बैकग्राउंड में चलता रहता है। RAM खाता रहता है। Processor पर बोझ डालता रहता है। जब एक साथ 15-20 Apps बैकग्राउंड में एक्टिव हों, तो फोन की RAM खत्म हो जाती है और हर नया काम करते ही फोन हैंग होने लगता है। कैसे इस समस्या से निपटा जाए? फोन में Recent Apps बटन दबाइए और सभी Apps एक झटके में बंद कर दीजिए। इसे आपको आदत बना लेना चाहिए। इस प्रोसेस को दिन में दो-तीन बार यह ज़रूर करें। आपको अपने आप ही फर्क महसूस हो जाने वाला है। तीसरा कारण: फोन का Software अपडेट नहीं है यह वो कारण है जिसे सबसे ज़्यादा लोग नज़रअंदाज़ करते हैं। अपडेट का नोटिफिकेशन आता है, लोग ‘Later’ दबा देते हैं। फिर भूल जाते हैं। महीनों गुज़र जाते हैं। हालांकि, यह समझना बेहद ज़रूरी है कि Software Updates सिर्फ नए फीचर लाने के लिए नहीं आते। इनमें Bug Fixes और Performance Improvements भी होते हैं। इसलिए इस पॉईंट को आपको जहन में बीठा लेना चाहिए। कैसे इस समस्या को दूर करें? आपको इसके लिए ज्यादा कुछ ही नहीं करना है, बस समय समय पर Settings > Software Update में जाइए और देखिए कि कोई Pending Update तो नहीं है। अगर है तो इसे अभी अपडेट कर लें। हालांकि, इस काम को आपको Wi-Fi पर करना चाहिए, क्योंकि इसमें डेटा की ज्यादा खपत हो जाती है। चौथा कारण: Virus या Malware अटैक यह सुनने में थोड़ा डरावना लगता है, लेकिन यह सच है। अगर आपने कभी किसी अनजान वेबसाइट से App डाउनलोड की है, किसी अजीब लिंक पर क्लिक किया है या फिर कोई Modified APK इंस्टॉल किया है तो आपके फोन में Malware आ सकता है। इससे फोन की परफॉरमेंस पर असर तो पड़ता ही है, इसके अलावा आपका डेटा चोरी होने के खतरा भी होने लगता है। इस कारण से भी फोन बड़े पैमाने पर हैंग होने लगता है। इस समस्या से कैसे निपटे? Play Store से कोई भरोसेमंद Antivirus App इंस्टॉल कर लें और एक Full Scan करके देखें। इसके अलावा एक बात को नोट कर लें कि कोई भी एप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए केवल और केवल Google Play Store और App Store का ही इस्तेमाल करें। पांचवाँ कारण: फोन ज़्यादा गर्म होने लगा है यह कारण सबसे कम लोगों को पता होता है, लेकिन यह भी बेहद जरूरी होता है। जब फोन बहुत ज़्यादा गर्म हो जाता है, तो वो खुद को Damage होने से बचाने के लिए अपनी Speed घटा देता है। इसे Thermal Throttling कहते हैं। इस समस्या के लिए क्या करें? फोन को थोड़ी देर के लिए बंद करिए या कवर हटाकर ठंडी जगह पर रख दें। चार्जिंग के दौरान हैवी Apps चलाने से बचें। इसके अलावा अगर फोन बिना किसी वजह के भी गर्म हो रहा है तो किसी Service Center पर एक बार फोन को जरूर दिखा लें। अगर आप इन सभी उपायों को करते हैं और इस समस्या का हल कर लेते हैं तो आपको फिर से यह दिक्कत नहीं आने वाली है। इसके अलावा आपको इन सभी उपायों को समय समय पर करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आप फोन को लंबे समय के लिए बिना किसी दिक्कत के चला सकते हैं। आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं! यह भी पढ़ें: AC चलाने के बाद भी आधा आएगा बिजली बिल.. ये 5 देसी जुगाड़ हैं
