पिछले 3 दिन से भारत में गर्मी बढ़ने पर है और आगे और ज्यादा बढ़ने का अंदेशा है, ऐसे में हर कोई अपने घर में एयर कंडीशनर लगवाना चाहता है, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता। घर में AC लगवाते समय कई समस्याएं सामने खड़ी हो जाती हैं, खासकर अगर आप किराये के घर में […]

पिछले 3 दिन से भारत में गर्मी बढ़ने पर है और आगे और ज्यादा बढ़ने का अंदेशा है, ऐसे में हर कोई अपने घर में एयर कंडीशनर लगवाना चाहता है, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता। घर में AC लगवाते समय कई समस्याएं सामने खड़ी हो जाती हैं, खासकर अगर आप किराये के घर में रहते हों. AC लगवाने के लिए दीवारों में ड्रिलिंग करके छेद करने पड़ते हैं, इसके अलावा एयर कंडीशनर लोड भी ज्यादा लेता है जिससे अन्य पुर्ज़ों पर दबाव पड़ता है और वायरिंग में तकनीकी खराबी आ सकती है. इसी वजह से किराएदारों को अपने ही घर में एसी लगवाने के लिए मकान मालिक की इजाजत लेनी पड़ती है और अक्सर वे इस काम के लिए चिक-चिक करते हैं. Survey Thank you for completing the survey! पोर्टेबल एसी क्या है? ऐसे में Portable AC एक वरदान की तरह साबित होते हैं. पोर्टेबल एयर कंडीशनर, कूलर की तरह दिखते हैं लेकिन एसी वाली ठंडक देते हैं. कूलर की ही तरह इनमें पहिए लगे होते हैं जिनकी मदद से आप इन्हें चलाकर किसी भी कमरे में ले जा सकते हैं और इंस्टेंट कूलिंग पा सकते हैं. पोर्टेबल एसी कैसे काम करता है? पोर्टेबल एसी में पीछे की तरफ एक बड़ा पाइप (एग्जॉस्ट होज़) लगाया जाता है और उसका एक सिरा खिड़की से बाहर रखा जाता है जो कमरे की गर्म हवा को बाहर फेंकता है और कमरे में ठंडक फैलाता है. इस तरह इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है और फिटिंग का कोई झंझट भी नहीं होता। इसलिए पोर्टेबल ACs को किराएदारों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. पोर्टेबल एसी के कुछ दमदार ऑप्शंस अगर आप भी अपने घर के लिए एक नया एसी लेने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए पोर्टेबल एसी के कुछ ऑप्शंस लेकर आए हैं, जिनमें Blue Star, Cruise और LLOYD जैसे पॉपुलर ब्रांड्स शामिल हैं, जो आपके घर के लिए सही रहेंगे। इन प्रोडक्ट्स को आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से आसानी से खरीद सकते हैं.

Cruise 1 Ton Portable AC क्रूज़ का यह पोर्टेबल एसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न से इस समय 30,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. फ़िलहाल इस पर 2500 रुपये तक का बैंक ऑफर भी उपलब्ध है. यह 1 टन क्षमता वाला पोर्टेबल एसी ऐंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर के साथ आता है. यह एक 4-इन-1 एसी है जिसमें एसी के अलावा डीह्यूमिडिफायर, एयर प्यूरिफायर और पंखे की सुविधा भी मिलती है. यह बिना शोर के चलता है और इसमें HD फ़िल्टर लगे हैं. यह व्हाइट और ब्लैक के दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. LLOYD 1 Ton 3 Star Portable AC लॉयड का 1 टन 3 स्टार पोर्टेबल एसी, क्लीन एयर फ़िल्टर और कॉपर कंडेंसर के साथ आता है. अभी यह क्रोमा के ऑनलाइन स्टोर पर 34,894 रुपये में लिस्टेड है. बैंक ऑफर के तहत इस पर 7500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. यह एसी 120 स्क्वायर फ़ीट तक के कमरों के लिए परफेक्ट है. यह 1365W तक बिजली खपत करता है. Blue Star 1 Ton Portable AC आखिर में ब्लू स्टार का पोर्टेबल एसी भी क्रोमा पर उपलब्ध है. इसे 32,590 रुपये में खरीदा जा सकता है. 7500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट आपको इस पर भी मिल सकता है. इस एसी में कॉपर कंडेंसर मिलता है और यह भी 120 स्क्वायर फ़ीट तक के कमरों के लिए सही है. इसका पावर कंज़म्प्शन 1404W तक जाता है. इसके अलावा इसमें ऐंटी-बैक्टीरियल सिल्वर कोटिंग और ऐंटी-फ्रीज़ थर्मोस्टैट भी मिलता है. नोट: फीचर्ड इमेज एआई जनरेटेड है! यह भी पढ़ें: आ रहा है फोटोग्राफी का ‘बाप’, Vivo X300 Ultra भारत में DSLR जैसे कैमरा के साथ मारेगा एंट्री, सामने आई लॉन्च डेट